मूल: ( मेहुल मनियार )
शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मवीर महाविद्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिता वालके ने डॉ.मनमोहन सिंह के नेतृत्व गुणों और देश के लिए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगे कहा, ”मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है ,और उनके सरल और विनम्र व्यक्तित्व ने लोगों के मन में एक विशेष जगह बनाई है।”
उन्होंने उनके जीवनी पर टिप्पणी करते हुए उनके कार्यों का अनुकरण करने की अपील की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व.डॉ.मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
4:06




