Thursday, October 22, 2026
Homeनृत्य प्रतियोगितादेशभक्ति पर नृत्य स्पर्धा में कर्मवीर महाविद्यालय की टीम ने मारी बाजी
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

देशभक्ति पर नृत्य स्पर्धा में कर्मवीर महाविद्यालय की टीम ने मारी बाजी

image_pdfimage_print

 

मूल: ( मेहुल मनियार)
गणतंत्र दिवस के अवसर पर तहसील कार्यालय, मूल. द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में मुल तहसील के कई स्कूलों और कॉलेजों की टीम ने हिस्सा लिया था। अ, ब और क ऐसे तीन गुटों में हुई प्रतियोगिता में कर्मवीर महाविद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन देशभक्तिपूर्ण नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। उनकी रचनात्मकता और कलात्मकता को परीक्षकों ने बहुत सराहा। पुरस्कार वितरण समारोह में उप विभागीय अधिकारी अजय चरडे, तहसीलदार मृदुला मोरे और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।   इस सफलता से कॉलेज की प्रतिष्ठा में इजाफा हुआ है।

        शिक्षण प्रसारक मंडल मूल के अध्यक्ष एड. .अनिल वैरागड़े ने विजेता टीम को बधाई दी। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. अनिता वालके एवं पर्यवेक्षक प्रा. दिनेश बनकर के मार्गदर्शन में प्रा. नीरज चन्ने और प्रा. निखिल दहीवले और छात्र चमू ने कड़ी मेहनत की।उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को इस सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह के सफल प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!