Thursday, October 22, 2026
Homeबोरवेल समस्यानगर प्रशासन सुस्त!!!कौन करेगा बोरवेल दुरुस्त???
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

नगर प्रशासन सुस्त!!!कौन करेगा बोरवेल दुरुस्त???

image_pdfimage_print

मुल

गर्मी का पारा बढ़ने से पानी की मांग भी बढ़ चुकी है। काफी मोहल्ले के निचले तबके के लोग सार्वजनिक बोरवेल पर निर्भर है। परंतु शहर के बहुत बोरवेल बंद अवस्था मे पड़े हैं।नगर प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है,जिस कारण लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।बोरवेल दुरुस्ती का समान उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर नगर प्रशासन अपना पल्ला झाड़ते दिख रहा है।दरअसल, गर्मी का मौसम लगने से पहले ही पेयजल व्यवस्थापन एवं रखरखाव का कार्य पूर्ण करने की जिम्मेदारी नगर प्रशासन की होती है। परंतु नगर प्रशासन की इस ओर अनदेखी हो रही है।

जब पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन मे कुछ तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति नहीं हो पाती है तब खास तौर पर निचले तबके के लोग जो सार्वजनिक बोरवेल पर ही निर्भर रहते हैं,उन्हें बोरवेल का भी साथ छूटने से उनको पेयजल उपलब्धता मे कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है।

आज विश्व जल दिवस के दिन उम्मीद जताई जा रही है कि, नगर प्रशासन जल्द से जल्द नींद से जागकर इस ओर ध्यान देकर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने मे सहयोग करेगा।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!