Saturday, June 6, 2026
Homeबिज पात्रमूल के कृषि महाविद्यालय की छात्राओं ने किसानों के खेत में बिज...

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल के कृषि महाविद्यालय की छात्राओं ने किसानों के खेत में बिज पात्र तैयार किए

मूल  ( प्रा चंद्रकांत मनियार )

पंजाबराव कृषि विश्वविद्यालय संलग्नित मूल के कृषि महाविद्यालय, के विद्यार्थियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि संबंधी समझ और अनुभव बढ़ाने के लिए ग्रामीण जागरूकता कार्य अनुभव (आरएडब्ल्यूई) के अंतर्गत गढ़चिरौली जिले के मुडजा गांव में बीज क्यारी तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
इस उपक्रम में  कु. किरण बोरकर, कु. मानसी गुरनुले, कु. स्नेहल अगबत्तनवार, कु. ऋतुजा भैसारे, और कु. प्रांजलि पंचभाई शामिल थे।


इस उपक्रम में छात्राओं ने किसानों को मृदा परीक्षण, समतलीकरण, नमी प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण तथा बीज क्यारियां तैयार करते समय उचित बीज अंकुरण जैसी विधियों का प्रदर्शन किया।
छात्राओं के इस उपक्रम में कृषि महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता डॉ विलास अतकरे, डॉ. युवराज खोबरागड़े, डॉ. आर.पी. गजभीए, डॉ. अश्विनी गायधनी और कु .मोहिनी पुनसे का मार्गदर्शन मिला।
गांव के किसान तुलाराम राउत, उमाजी राउत, रामदास सुरपाम, अविनाश चुदरी और भूषण बारसिंगे ने इस पहल के लिए अपने खेत उपलब्ध कराए।
इस उपक्रम से विद्यार्थियों ने कृषि में काम करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया तथा किसानों से बातचीत करके कृषि की समस्याओं को समझा। इस तरह की गतिविधियाँ महाविद्यालय और किसानों के बीच संबंधों को मजबूत कर रही हैं तथा ग्रामीण कृषि के समग्र विकास के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।

Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!