Thursday, October 22, 2026
Homeअवैध हथियारअवैध बंदूक के साथ एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

अवैध बंदूक के साथ एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

image_pdfimage_print

शहर में आपराधिक घटनाओं मे वृद्धि 

मुल

शांतिप्रिय शहर के नाम से पहचान बनाने वाले मुल शहर मे आए दिन अपराध बढ़ते नजर आ रहे हैं।नवयुवकों मे आपराधिक वृत्ति अपने चरम पर है।

दरअसल,दिनांक 30 जून को पुलिस को गश्त के दौरान तकरीबन शाम 4.15 बजे एक संदिग्ध युवक दिखा।वार्ड क्रमांक 12 का रहवासी गौरव नितिन नरूले (26 साल) मोटरसाइकिल के साथ लोगों को डराने व आतंक पैदा करने तथा मानव जीवन व व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के इरादे से अवैध रूप से बिना लाइसेंस की एक देशी बन्दूक,दो जिंदा कारतूस तथा दो मैगजीन लेकर चलते हुए पाया गया।उक्त आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल,कीमत 40,000 रुपये, दो कारतूस, कीमत 1,000 रुपये,एक मैग्जीन कीमत 2,000 रुपये,एक पुराना इस्तेमाल किया हुआ मोबाइल कीमत 10,000 रुपये एवं पुरानी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 60,000 रुपये है।इस प्रकार कुल 1,13,000 रुपये का माल ज़ब्त किया गया है।

भारतीय शस्त्र अधिनियम,1959 की धारा 3/25, 7/25 के तहत मूल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आगे की जांच पोलीस अधिक्षक मुमक्का सुदर्शन, उपविभागीय पोलीस अधिकारी सुधाकर यादव,प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुबोध वंजारी के मार्गदर्शन मे सपोनि अमितकुमार आत्राम, पोउपनि भाउराव बोरकर,पोहवा भोजराज मुंडरे,पोहवा जमीरखान पठाण, चिमाजी देवकते,नरेश कोडापे, पंकज बगडे,शंकर बोरसरे द्वारा की जा रही है।

ज्ञात रहे,बीते सालभर मे शहर मे छोटी छोटी बातों को लेकर खून करने के मामलों मे इजाफ़ा हुआ है।आजकल नवयुवकों मे तो मानो, कानून का डर रहा ही नहीं है। बहरहाल, पुलिस प्रशासन ने इस ओर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!