Wednesday, October 21, 2026
Homeवृक्षारोपण कार्यक्रमयहां के उप जिला अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

यहां के उप जिला अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण किया गया

image_pdfimage_print

मूल ( मेहुल मनियार )
यहां के उप-जिला अस्पताल , सामाजिक वनिकरण विभाग एवं संजीवन पर्यावरण संस्था मूल के संयुक्त तत्वावधान में उप-जिला अस्पताल मूल के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में वृक्षारोपण के महत्व को समझाया गया। सामाजिक वनिकरण मूल के अंतर्गत 70 से 80 औषधीय पौधे एवं अन्य विभिन्न प्रकार के वृक्ष उपलब्ध कराए गए। उप जिला अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 1-1 वृक्ष लगाकर उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी दी गई।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में उप-जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र लाडे, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. शिरीष शेंडे, डॉ. अनिता मेश्राम, डॉ. तीरथ उराडे और अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। साथ ही सामाजिक वानिकी इकाई के वन परीक्षेत्र अधिकारी कु .एस.जी. बगड़े, वनपाल आर.एस. ठमके, वनपाल वी.वी. येरेमें, वन रक्षक वी.जी. चौधरी, वन रक्षक कु .ए.ए. गीते..और संजीवन पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष उमेश सिंह जीरे, उपाध्यक्ष प्रशांत मुत्यारपवार, प्रशांत केदार, पंकज उजवने, अंकुश वाणी, दिनेश खेवले, हौशिक मंगर, हर्षल वाकडे, तन्मय उराडे, तरूण उपाध्याय, अक्षय दुम्मावार उपस्थित थे। प्रफुल्ल लांडेकर और गौरव मूमडवार ने वृक्षारोपण के लिए विशेष प्रयास किये।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!