Friday, August 21, 2026
Homeस्वतंत्रता दिवस समारोहमूल के कृषि महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

मूल के कृषि महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया

image_pdfimage_print

मूल ( प्रा.चंद्रकांत मनियार )
यहां के कृषि महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। महाविद्यालय के सहयोगी अधिष्ठाता डॉ विलास अतकरे ने झंडावंदन किया। कृषि महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, छात्र,छात्राएं इस अवसर पर उपस्थित थे।

छात्रों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कृषि महाविद्यालय से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में 500 फीट लंबाई का राष्ट्रीय ध्वज मुख्य आकर्षण रहा । यह रैली स्थानीय बाजार चौक ,गांधी चौक होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची ।


तिरंगा यात्रा में कृषि महाविद्यालय की छात्रा कु. रिया फुलझेले भारत माता की वेशभूषा में शामिल होने पर यात्रा का आकर्षण बना था।

तहसील कार्यालय में उप विभागीय अधिकारी अजय चरडे द्वारा झंडा फहराया गया। इस समारोह में विभिन्न स्कूलों तथा कॉलेज के छात्र छात्राएं ,एनसीसी, होम गार्ड,पुलिस प्रशासन तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!