Friday, August 21, 2026
Homeस्वास्थ्य शिविरनागपुर के डॉ. ममतानी दंपति द्वारा मूल में 1 अगस्त को आयुर्वेदिक...
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

नागपुर के डॉ. ममतानी दंपति द्वारा मूल में 1 अगस्त को आयुर्वेदिक रोग निदान शिविर

image_pdfimage_print

मुल

पूज्य सिंधी पंचायत, मुल व आरोग्यधाम हेल्थकेयर सोसायटी, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. ममतानी दंपति द्वारा ’’घर-घर में आयुर्वेद’’ पहुंचाने के उद्देश्य से अलग-अलग स्थानों पर नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते है। इसके तहत मुल में 303 वां भव्य आयुर्वेदिक रोग निदान शिविर दिनांक 1 अगस्त शनिवार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक श्री झूलेलाल मंदिर, ताडाला रोड़, गणेश मंदिर के पास, मुल, चंद्रपुर में आयोजित किया गया है।
जीकुमार आरोग्यधाम के संचालक डॉ. जी. एम. ममतानी और डॉ. अंजू ममतानी के अनुसार शिविर में संधिवात, लकवा, गठियावात, गाऊट, साइटिका, स्नायु पीड़ा, ऑस्टियोपोरोसिस, स्पांडिलाइटिस, स्लिपडिस्क, पी.आय.डी, फ्रोजन शोल्डर, मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी, पोलियो, एवैस्कुलर नेक्रोसिस (AVN), कंपवात, ऑस्टियो आर्थराइटिस, कमरदर्द, घुटने का दर्द, लिगामेंट इंज्युरी, डायबिटीज, हृदय रोग, हाइपरटेंशन, हाइपरकोलेस्ट्रोल, मिर्गी, माइग्रेन, साइनोसाइटिस, दमा, पुरानी सर्दी.खांसी, थायराइड विकार, वैरिकोज वेन्स, एसिडिटी, अल्सर, कब्ज, अल्सरेटिव कोलाइटिस, इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम (I.B.S.) एलर्जी, उदर विकार, किडनी व प्रोस्टेट विकार, बवासीर, पथरी, सोरिएसिस, सफेद दाग, चर्मरोग, एक्जिमा, मानसिक विकार, नींद न आना, डिप्रेशन, एन्जाइटी, रक्तप्रदर, श्वेतप्रदर, कष्टार्तव, बांझपन (संतान न होना), स्त्रीरोग, सौंदर्य समस्याएं, मुंहासे, झाइयां, मोटापा, दुबलापन, बालों का झड़ना, असमय बाल सफेद होना, सेक्स समस्याएं इत्यादि रोगों का निःशुल्क आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा।
अध्यक्ष श्री अमर आयलानी व उपाध्यक्ष श्री विजय केशवानी के अनुसार शिविर में आए हुए मरीजों का चेकअप, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर इत्यादि जांच फ्री व स्वास्थ्य वाटिका पत्रिका निःशुल्क दी जाएगी।
इच्छुक व्यक्ति दिनांक 01 अगस्त 2026, शनिवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शिविर स्थल पर अपना पंजीकरण करें। इसके पहले जीकुमार आरोग्यधाम (नागपुर) में फोन नं. 0712- 2645600, 2646600, 9373397258 पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह जानकारी,  अध्यक्ष श्री अमर आयलानी, (8788133414 ) और उपाध्यक्ष श्री विजय केशवानी (9518368589) द्वारा दी गई है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!