Thursday, October 22, 2026
Home72 बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024सुधीर मुनगंटीवार 7 वी बार बल्लारपुर विधान सभा से किस्मत आजमाएंगे
Breaking News

लोकहित समाचार मध्ये प्रसिद्ध झालेल्या बातमीतील लेखांतील आणि पत्रांतील मते संबंधित वार्ताहराची व लेखकाची असून लोकहित समाचार संपादक प्रकाशक अथवा मालक यांचा त्या मतांशी काहीही संबंध नाही. या मधील जाहिराती या जाहिरातदाराने दिलेल्या माहितीवर आधारित असतात. बातमी लेख व जाहिरातीतील मजकुराची वैधता लोकहित समाचार पाहू शकत नाही बातमी लेख व जाहिरातीतून उद्भवणाऱ्या कोणत्याही विषयाला जबाबदार संबंधित वार्ताहर लेखक किंवा जाहिरातदारच आहे.

सुधीर मुनगंटीवार 7 वी बार बल्लारपुर विधान सभा से किस्मत आजमाएंगे

image_pdfimage_print

शहर कार्यकर्ताओं मे जल्लोष

मुल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने बिगुल बजा दिया है। महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।20 अक्टूबर को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हेतु 99 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें 72- बल्लारपुर विधान सभा क्षेत्र से जिले के पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा जताया है।

दरअसल, 1995 मे चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार उन्होंने चुनाव लड़ा और बड़े अन्तर से जीत अर्जित की, और उसके बाद उन्होंने 1999 एवं 2004 मे चंद्रपुर विधानसभा का नेतृत्व किया।पश्चात्‌, 2009,2014 एवं 2019 मे बल्लारपुर विधानसभा से अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें भी उन्होंने अपना वर्चस्व बरकरार रखा।लगातार 6 बार से विधायक रहे मुनगंटीवार ने राज्य मे लंबे अर्से कैबिनेट मंत्री पद का जिम्मा निभाया है।इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भी भूमिका उन्होंने बखूबी निभाई है। हाल मे हुए लोकसभा चुनाव मे पार्टी ने उनपर चंद्रपुर लोकसभा सीट से दांव आजमाया था, परन्तु वे उसमें विफल रहे। बावजूद, मुनगंटीवार के कार्यो का आंकलन कर उन्हें दोबारा विधानसभा मे मौका दिया गया है।

उक्त घोषणा पश्चात्‌ शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय गांधी चौक मे ढोल नगाड़े की धुन मे आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया।कार्यकर्ताओं ने इस बार भी उन्हें बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का विश्वास जताया है।

image_print
Mehul Chandrakant Maniyar
90396656609039665660
संबंधित खबरे

ताज्या बातम्या

लोकप्रिय खबरे

error: Content is protected !!